वेल्डिंग की दुकान पर गैस सिलेंडर फटा, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के जोगीठेर में एक वेल्डिंग की दुकान पर गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें दुकानदार मोनीष, ट्रक ड्राइवर बाहिद अली और ट्रक मालिक रवि गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और बरेली भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वेल्डिंग की दुकान पर गैस सिलेंडर फटा, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगीठेर में वेल्डिंग की दुकान पर सोमवार सुबह गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दुकानदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक घायल को परिजन निजी वाहन से बरेली इलाज के लिए ले गए। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीठेर बाजार में सोमवार सुबह एक वेल्डिंग की दुकान पर अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। ग्राम टिकरी निवासी 60 वर्षीय ट्रक ड्राइवर बाहिद अली अपने ट्रक की टंकी में वेल्डिंग कराने के लिए जोगीठेर स्थित मोनीष की दुकान पर पहुंचे थे।

जैसे ही वेल्डिंग का काम शुरू होने वाला था, तभी अचानक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि दुकानदार मोनीष, ट्रक ड्राइवर बाहिद अली और ट्रक मालिक रवि गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद दुकान में आग लग गई और आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। स्थानीय दुकानदार और लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोनीष और बाहिद अली की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि ट्रक मालिक रवि को परिजन निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए बरेली ले गए। सूचना मिलने पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बीसलपुर संजीव शुक्ला ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।