भागलपुर: बाबूपुर घाट पर जहाज परिचालन को लेकर तैयारियां तेज

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर से विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद जलमार्ग परिचालन में विस्तार किया जाएगा। सबौर के बाबूपुर घाट से मालवाहक जहाजों का परिचालन शुरू होगा। घाट पर दो बड़े मालवाहक जहाज चलाने की योजना है, जहां वाहनों को जहाज पर लादकर उसपार ले जाया जाएगा। रास्ते की अव्यवस्था को भी सुधारने की आवश्यकता है।

भागलपुर: बाबूपुर घाट पर जहाज परिचालन को लेकर तैयारियां तेज

भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद जलमार्ग परिचालन को विस्तार देने के लिए जल्द ही सबौर के बाबूपुर घाट से मालवाहक जहाजों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर घाट पर की जा रही तैयारियां अंतिम चरण में है। वहीं बाबूपुर घाट के लिए फिलहाल दो बड़े मालवाहक जहाज को चलाने की योजना बनाई जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बाबूपुर घाट से केवल टोटो-टेंपो, कार-जीप सहित ट्रैक्टर, ट्रक और बस जैसे वाहनों को जहाज पर लादकर उसपार ले जाया जाएगा। जहाज संचालकों के मुताबिक वाहनों को उसपार ले जाने से पहले नवगछिया की तरफ रास्ते को लेकर हुई अव्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभागलपुर: बाबूपुर घाट पर जहाज परिचालन को लेकर तैयारियां तेज