एसडीएन अस्पताल में जच्चा-बच्चा को 40 नए बेड मिलेंगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। स्वामी दयानंद (एसडीएन) अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। 16 करोड़ रुपये की लागत से नया दो मंजिला ब्लॉक बनाया जाएगा, जिसमें 40 नए बेड जोड़े जाएंगे। यह मुख्य रूप से स्त्री एवं प्रसूति रोग और शिशु रोग विभाग के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल होगा।

एसडीएन अस्पताल में जच्चा-बच्चा को 40 नए बेड मिलेंगे

नई दिल्ली। स्वामी दयानंद (एसडीएन) अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अस्पताल परिसर में पुराने कैजुअल्टी भवन की जगह करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला नया ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। नई इमारत में दो अलग-अलग फ्लोर होंगे। भूतल और पहली मंजिल पर 20-20 बेड लगाए जाएंगे। इस तरह अस्पताल में 40 नए बेड जुड़ेंगे। इनका उपयोग मुख्य रूप से स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) और शिशु रोग (पीडियाट्रिक) विभाग के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा।

भवन में एक स्टोर रूम भी बनाया जाएगा, जहां नए चिकित्सा उपकरण सुरक्षित रखे जा सकेंगे। पूर्वी दिल्ली के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल एसडीएन अस्पताल लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता है।

Taranjeet Kaur

लेखक के बारे में

Taranjeet Kaur

शॉर्ट बायो : तरनजीत कौर पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में कला एवं संस्कृति, स्वास्थ्य और गुरुद्वारा से संबंधित खबरें करती हैं।


परिचय एवं अनुभव
तरनजीत कौर को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कला एवं संस्कृति, गुरुद्वारा और स्वास्थ्य टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।


करियर का सफर (टीवी से प्रिंट पत्रकारिता)
तरनजीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत आजाद न्यूज से शुरुआत की थी। इसके बाद महुआ न्यूज, साधना न्यूज, जी न्यूज, इंडिया न्यूज और पीटीसी न्यूज में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद प्रिंट पत्रकारिता में आईं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। इन सभी राष्ट्रीय चैनलों में एंटरटेनमेंट और हेल्थ व्यू बीट की ख़बरों को संभाला है और बतौर सीनियर प्रोड्यूसर और एंकर काम किया है । इसके बाद पंजाबी भाषा के न्यूज़ चैनल पीटीसी न्यूज़ नेटवर्क से जुड़ीं और अब हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ी हूँ।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएचएमस (बैक्सन होम्योपैथिक मैडिकल कॉलेज), पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टेलीविजन प्रोडक्शन (भारतीय विद्या भवन)


विशेषज्ञता
दिल्ली की स्वास्थ्य और कला एवं संस्कृति से जुड़े मुद्दों की कवरेज। सिख समुदाय से जुड़े विषय, गुरुद्वारा प्रबंधन, सांस्कृतिक आयोजन और विशेष कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग। कई महत्वपूर्ण इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष पैकेज। विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित, डिजिटल मीडिया व न्यूज़ प्रोडक्शन से संबंधित प्रशिक्षण प्रमाणपत्र।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।