केवटी:एयरपोर्ट तक हो कॉरिडोर का विस्तार

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

मिथिला और उत्तर बिहार के विकास के लिए क्षेत्रीय रैपिड रेल नेटवर्क का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर दरभंगा एयरपोर्ट तक रेल कॉरिडोर के विस्तार की मांग की है। यह कदम पर्यटन, निवेश, और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा।

केवटी:एयरपोर्ट तक हो कॉरिडोर का विस्तार

शेष नारायण झा,केवटी। मिथिला व उत्तर बिहार के समग्र विकास को गति देने के लिए क्षेत्रीय रैपिड रेल नेटवर्क के विस्तार की कवायद तेज हो गई है। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा परिवहन मंत्री को पत्र सौंपा है। इसके माध्यम से उन्होंने हाल ही में स्वीकृत ‘पटना-हाजीपुर-सोनपुर-मुजफ्फरपुर’ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर का विस्तार दरभंगा एयरपोर्ट तक करने की मांग रखी है। विधायक डॉ. झा ने बिहार सरकार द्वारा राज्य में चार आरटीएस कॉरिडोर के एलाइनमेंट और डीपीआर बनाने के लिए 31.59 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दिए जाने के फैसले को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया है।

उन्होंने कहा कि यह कदम बिहार में आधुनिक, तीव्र और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। दरभंगा एयरपोर्ट वर्तमान में केवल मिथिला ही नहीं, समूचे उत्तर बिहार का सबसे महत्वपूर्ण हवाई प्रवेश द्वार बन चुका है। इसे रैपिड रेल से जोड़ने पर एयर-टू-रेल कनेक्टिविटी बेहद मजबूत होगी। मुजफ्फरपुर से दरभंगा एयरपोर्ट जुड़ने से राजधानी पटना और उत्तर बिहार के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों के बीच सीधी कनेक्टिविटी होगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन, नए निवेश, उच्च शिक्षा व विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊर्जा मिलेगा।उन्होंने कहा कि इस रूट पर रैपिड रेल शुरू होने से राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी वाहनों और बसों का दबाव काफी कम होगा, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और सड़क हादसों में कमी आएगी। विधायक डॉ. झा ने मांग की है कि इसके लिए अधिकारियों को तत्काल जरूरी निर्देश जारी किए जाएं ताकि एलाइनमेंट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के शुरुआती चरण में ही इस खंड को जोड़कर दीर्घकालिक विकास की नींव रखी जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।