राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रखंड व नगर संगठन का किया विस्तार

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने वैशाली जिला में संगठन का विस्तार करते हुए 16 प्रखंडों के प्रखंडध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष लालदेव राम ने बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रखंड व नगर संगठन का किया विस्तार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा वैशाली जिला इकाई ने संगठन का विस्तार करते जिले के सभी 16 प्रखंडों के प्रखंडध्यक्षों के साथ नगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गई है। रालोमो के जिलाध्यक्ष लालदेव राम ने प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार के निर्देशानुसार संगठन की मजबूती ध्यान में रखते हुए संगठन का प्रथम विस्तार कर पदाधिकारियों को कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में पार्टी के पूर्व शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.अरविन्द सिंह, नीरज कुमार रजक जिलाध्यक्ष एससीएसटी प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष प्रो.भोला प्रसाद सिंह,पवन कुमार जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी, जिला सचिव विजय सिंह, रणधीर सिंह, जिला महासचिव संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष नथुनी सिंह उपस्थित थे।

-अमिताभ सिंह

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रखंड व नगर संगठन का किया विस्तार