मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों और संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी : निशांत

हिन्दुस्तान, पटना
share

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में शिक्षकों और संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। केंद्र सरकार ने 50-50 एमबीबीएस सीटों पर नामांकन की मंजूरी दी है। बिहार में मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे, जिससे प्रशिक्षित चिकित्सकों की संख्या में वृद्धि होगी।

मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों और संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी : निशांत

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में पढ़ाई के लिए आवश्यक शिक्षकों और संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बिहार सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, समस्तीपुर एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, छपरा, सारण में 50-50 एमबीबीएस की सीटों पर नामांकन की मंजूरी दिए जाने के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया।

मेडिकल शिक्षा का विस्तार

शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) की तरफ से दोनों संस्थानों को जारी लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) के माध्यम से यह अनुमति दी गई है। इससे राज्य में मेडिकल शिक्षा के अवसरों का विस्तार होने के साथ-साथ आने वाले वर्षों में बिहार को बड़ी संख्या में प्रशिक्षित चिकित्सक उपलब्ध होंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों का विस्तार केवल चिकित्सा शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकों की उपलब्धता और मरीजों को बेहतर उपचार मिलने पर पड़ता है। नए मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ अस्पतालों की क्षमता और चिकित्सा सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। इससे बिहार के युवाओं के लिए चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा और कॅरियर के नए अवसर सृजित होंगे तथा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी।

सामान्य प्रश्न

✦बिहार में कितनी एमबीबीएस सीटें मंजूर की गई हैं?−
बिहार में 50-50 एमबीबीएस सीटों पर नामांकन की मंजूरी दी गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों और संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी : निशांत