सिमरिया पुल पर यातायात शीघ्र सामान्य होगा : एनएचएआई
औंटा-सिमरिया गंगा पुल की जोड़ में आ गई है खामी पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो भारतीय

औंटा-सिमरिया गंगा पुल की जोड़ में आ गई है खामी पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरोभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कहा कि औंटा-सिमरिया गंगा पुल के पियर पी-12 और पी-13ए के बीच स्थित एक्सपेंशन ज्वाइंट के प्रतिस्थापन का कार्य प्रगति पर है। मरम्मत कार्य के दौरान भी पुल पर आवागमन जारी है। यातायात पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करते हुए कार्य किया जा रहा है। शीघ्र यातायात सामान्य हो जाएगा।एनएचएआई के क्षेत्रीय पदाधिकारी आर वेंकटेश्वरलु ने बताया कि आईआईटी मुंबई की निरीक्षण रिपोर्ट और अनुशंसाओं के आधार पर कार्य किया जा रहा है। एक्सपेंशन ज्वाइंट पुल का एक महत्वपूर्ण तकनीकी अवयव है। यह तापमान में परिवर्तन, यातायात भार तथा संरचनात्मक गतियों के अनुरूप पुल को लचीलापन प्रदान करता है।
विशेषज्ञों के द्वारा समय-समय पर किये जाने वाले तकनीकी निरीक्षण के आधार पर आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य किया जाता है। एनएचएआई ने सभी से अनुरोध किया है कि मरम्मत कार्य के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए सहयोग करें।


