200 करोड़ से विकसित होगा एसएच - 25, टू लेन पेव्ड शोल्डर बनेगी सड़क

हिन्दुस्तान, बांका
share

अच्छी खबरअच्छी खबर 44.3 किलोमीटर लंबी है भागलपुर - अमरपुर - बांका (एसएच - 25) मार्ग बीएसआरडीसीएल के माध्यम से धरातल पर

200 करोड़ से विकसित होगा एसएच - 25, टू लेन पेव्ड शोल्डर बनेगी सड़क

बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिससे बांका जिला भी अछूता नहीं है। यहां नई सड़कों के निर्माण के साथ ही मुख्य सड़कों को भी विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब जल्द ही भागलपुर - अमरपुर - बांका स्टेट हाइवे (एसएच - 25 ) का चौडीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। जिससे लोगों को जर्जर सड़क की वजह से होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी। अभी इस सड़क की चौडाई महज सात मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। इसके लिए सड़क के दोनों और 1.5 - 1.5 मीटर चौडाई बढ़ाई जाएगी। पथ निर्माण विभाग ने इस महत्वकांक्षी परियोजना को औपचारिक रूप से प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। जिसकी निविदा प्रक्रिया को फाइनल टच दिया जा रहा है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 44.3 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौडीकरण और सुदृढ़करण पर 199 करोड़ 58 लाख की राशि खर्च की जाएगी।

परियोजना की विशेषताएँ

पथ प्रमंडल भागलपुर एवं बांका के दायरे में आने वाले भागलपुर - अमरपुर - बांका एसएच - 25 को प्रगति यात्रा योजना के तहत पेव्ल शोल्डर के साथ सर्वसुविधायुक्त टू - लेन सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। सड़क के दोनों किनारों पर पर्याप्त जगह (पेव्ल शोल्डर) उपलब्ध होने से पैदल चलने वाले राहगीरों को आवागमन में साहूलियत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी काफ़ी हद तक कम हो जाएगी। इस पूरी परियोजना को बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) के माध्यम से धरातल पर उतारा जाएगा। विभाग जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी करते हुए एजेंसी का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराएगा। इसके लिए पथ प्रमंडल बांका को नोडल बनाया गया है। भागलपुर - अमरपुर - बांका (एसएच - 25 ) मार्ग बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली प्रमुख लाइफलाइन है। जो भागलपुर, बांका और मुंगेर जिलों के लिए सामरिक व आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद खास है। घणी आबादी वाले इस क्षेत्र में रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसको लेकर पथ निर्माण विभाग ने इस सड़क परियोजना को हर हाल में वर्ष 2028 तक पूरा करने का समय सीमा (डेडलाइन) तय किया है।

यात्रा की सुगमता

इस सड़क के विकसित होने से भागलपुर और बांका के बीच का सफर अधिक सुगम, आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगा। इससे दोनों जिलों के बीच यात्रा का समय तो घटेगा ही, साथ ही भारी व्यवसायिक वाहनों के निर्बाध परिचालन में भी काफ़ी सहूलियत मिलेगी। भागलपुर - अमरपुर - बांका (एसएच - 25) मार्ग पर अमरपुर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे वाहन चालकों व यात्रियों को हर दिन जाम से जूझना पड़ता है। ऐसे में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए अमरपुर में पथ निर्माण विभाग की और से अमरपुर में 46 करोड़ 66 लाख की राशि से कराए जा रहे बायपास का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। जिसकी लंबाई 7.052 किलोमीटर है। इस बायपास के बन जाने से लोगों को अमरपुर के रास्ते बांका से भागलपुर और भागलपुर से बांका आने - जाने में जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए विभाग की और से कार्य एजेंसी को बायपास के बच्चे हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पथ निर्माण विभाग ने 2025 में ही सरकार को एसएच - 25 के सरफेस रेन्युअल के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन प्रगति यात्रा योजना के तहत इस सड़क को विकसित किये जाने की योजना को मंजूरी मिलते ही इसके सरफेस रेन्युअल के प्रस्ताव पर रोक लगा दी गयी। जिससे वाहन चालकों व यात्रियों सहित राहगीरों को लंबे समय से इस जस सड़क पर परेशानियों भरा सफर तय करना पड़ रहा है। अब एसएच - 25 के चौडीकरण सुदृढ़करण से ही लोगों को हिचकॉले और जाम से निजात मिल सकेगा।

कहते हैं अधिकारी

प्रगति यात्रा योजना के तहत 199.58 करोड़ की राशि से भागलपुर - अमरपुर - बांका (एसएच - 25) मार्ग को विकसित कर , टू लेन पेव्ड शोल्डर सड़क बनाया जाएगा। जिसकी निविदा प्रक्रिया जारी है। इस सड़क की चौडाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। इस सड़क परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका निर्माण कार्य बीएसआरडीसीएल के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

सुशांत कुमार, कार्यपालक अभियंता, आरसीडी, बांका。

अधिकांश पूछे जाने वाले सवाल

✦इस सड़क की चौड़ाई कितनी होगी?−
इस सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News200 करोड़ से विकसित होगा एसएच - 25, टू लेन पेव्ड शोल्डर बनेगी सड़क