ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश ज्यादातर एक्जिट पोल का अनुमान, देश में एक बार फिर NDA सरकार

ज्यादातर एक्जिट पोल का अनुमान, देश में एक बार फिर NDA सरकार

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम जारी ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर बीजेपी नीत एनडीए बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक...

 ज्यादातर एक्जिट पोल का अनुमान, देश में एक बार फिर NDA सरकार
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 May 2019 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम जारी ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर बीजेपी नीत एनडीए बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला। वोटों की गिनती और साथ ही परिणामों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा में कुल 542 र्सीटें हैं और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए।

टाइम्स नाऊ चैनल पर प्रसारित दो एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग को 296 से 306 सीटें मिलने की संभावना है जबकि कांग्रेस-नीत संप्रग को 126 से 132 सीटें मिल सकती हैं। सी-वोटर-रिपब्लिक के एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग और संप्रग को क्रमश: 287 और 128 सीटें मिलने की संभावना है।

UP Exit Poll: यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका दे सकता है SP-BSP महागठबंधन

हालांकि नेक्सा-न्यूज एक्स के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत से कम 242 सीटें मिलने की संभावना है। इसने संप्रग को 164 सीटें दी हैं। न्यूज 18 पर आए एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग को 292 से 312 सीटें मिलेंगी जबकि संप्रग को 62 से 72 सीटें मिलने की संभावना है।

कई एक्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को खासा नुकसान पहुंचा सकता है। 2014 के चुनाव में राजग को राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 73 सीटें मिली थीं। कुछ एक्जिट पोल की मानें तो इस बार भाजपा गठबंधन को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें