ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशएग्जिट पोल : झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे कई मुद्दों पर निर्णायक संकेत होंगे

एग्जिट पोल : झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे कई मुद्दों पर निर्णायक संकेत होंगे

झारखंड में मतदान के आखिरी चरण के बाद एग्जिट पोल ने संभावित चुनाव नतीजों की तस्वीर भी पेश कर दी है। करीब-करीब सभी एग्जिट पोल में भाजपा पिछड़ रही है तथा झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन न सिर्फ आगे है बल्कि...

एग्जिट पोल : झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे कई मुद्दों पर निर्णायक संकेत होंगे
मदन जैड़ा,नई दिल्ली।Sat, 21 Dec 2019 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में मतदान के आखिरी चरण के बाद एग्जिट पोल ने संभावित चुनाव नतीजों की तस्वीर भी पेश कर दी है। करीब-करीब सभी एग्जिट पोल में भाजपा पिछड़ रही है तथा झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन न सिर्फ आगे है बल्कि स्पष्ट रूप से सरकार बनाता हुआ दिख रहा है। किसकी सरकार बनेगी यह तो 23 दिसंबर को ही साफ होगा लेकिन यह हार-जीत कई मुद्दों पर भाजपा के लिए इम्तहान साबित हो सकती है। 
 

झारखंड के जो नतीजे दिखाई दे रहे हैं, उनका अंदाजा पहले से ही था। राज्य में चुनाव पूर्व हुए सर्वेक्षणों में भी भाजपा को 30 से नीचे सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया था। एग्जिट पोल में उसे 22-32 सीटों का अनुमान व्यक्त किया गया है। वास्तविक संख्या इसी के भीतर रहने का अंदाजा है। जबकि झामुमो गठबंधन को 35 वे 49  तक सीटें मिलती दिख रही हैं। संकेत साफ है कि वह बहुमत के करीब या स्पष्ट बहुमत हासिल कर सरकार बनाने की स्थिति में आ सकता है। 

झारखंड के चुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण हैं। एक चुनाव से ठीक पहले अयोध्या पर कोर्ट का फैसला आया था। भाजपा ने इस मुद्दे का चुनाव में उपयोग किया और जल्दी राममंदिर बनाने की बात कही। दूसरे, झारखंड के चुनाव के जब तीन चरण पूरे हुए थे तो नागरिकता कानून का मुद्दा गरम हो गया था। इस मुद्दे और एनआरसी के मुद्दे को जोड़कर भी भाजपा जनता से मुखातिब हुई थी। लेकिन इसके बावजूद यदि उसकी सीटें कम रहती हैं तो मतलब साफ है कि ये मुद्दे राज्य की राजनीति पर प्रभावी नहीं हो सके। तब यही माना जाएगा कि राज्य सरकार के प्रति जनता की नाराजगी भाजपा को महंगी पड़ी।
 

हालांकि, राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि राज्य में स्थिति कहीं ज्यादा खराब हो सकती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धुआंधार रैलियों से स्थिति काफी सुधरी है। एक तर्क यह भी है कि हो सकता है कि मंदिर मुद्दे की वजह से भाजपा को कुछ सीटों की बढ़त मिली हो। दूसरे, आखिरी वक्त में भाजपा ने चुनाव को मुख्यमंत्री रघुवदास से हटाकर प्रधानमंत्री पर केंद्रीत कर स्थिति को संभाला है। 
 

एग्जिट पोल के नतीजे...  
कुल सीट : 81
बहुमत : 41

सीवोटर-एबीपी
भाजपा+ : 32
कांग्रेस+ : 35
आजसू : 5
अन्य :9

आजतक-एक्सिस
भाजपा+ : 22-32
कांग्रेस+ : 38-50
आजसू : 2-4
अन्य : 7-12

टाइम्स नाउ
भाजपा+ : 28
कांग्रेस+ : 44
अन्य : 9

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें