ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशएग्जिट पोल की तस्वीर: गुजरात में BJP की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का क्या हाल?

एग्जिट पोल की तस्वीर: गुजरात में BJP की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का क्या हाल?

गुजरात में विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। गुजरात में भाजपा एक बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है। लगभग सभी प्रमुख एग्जिट पोल्स में दोनों प्रदेशों की कमोबेश यही कहानी है।

एग्जिट पोल की तस्वीर: गुजरात में BJP की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का क्या हाल?
Deepakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 05 Dec 2022 11:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। गुजरात में भाजपा एक बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है। लगभग सभी प्रमुख एग्जिट पोल्स में कमोबेश यही कहानी है। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात में एग्जिट पोल के आंकड़े बहुत उत्साहजनक नहीं हैं। आइए देखते हैं कौन से एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

यह बता रहे भाजपा की बड़ी जीत
गुजरात की बात करें तो यहां पर लगभग सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा को बहुत से ज्यादा बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है। आज तक माई एक्सिस ने गुजरात में भाजपा को 129 से 151 सीटें दी हैं, वहीं इस एग्जिट पोल में भाजपा 16 से 30 और आम आदमी पार्टी 9 से 21 सीटों पर सिमट रही है। वहीं अन्य दल को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। बात करें एबीपी-सी-वोटर की तो इसने भाजपा को 128 से 140, कांग्रेस को 31 से 43, आप को 3 से 11 और अन्य को 2 से 6 सीटें दी हैं। रिपब्लिक-पी मार्क के एग्जिट पोल में भाजपा को 128 से 148, कांग्रेस को 30 से 42, आप को 2 से 10 और अन्य को शून्य से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।

इनका ऐसा अनुमान
न्यूज 24-चाणक्या ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 150, कांग्रेस को 19, आप को 11 और अन्य को 2 सीटें मिलने की संभावना जाहिर की है। टाइम्स नाऊ-ईटीवी के एग्जिट पोल में भाजपा की जीत का अनुमान जताया गया है। इसके मुताबिक भाजपा को 139, कांग्रेस को 30, आप को 11 और अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं। वहीं, टीवी 9 भारतवर्ष ने भाजपा को 125 से 130, कांग्रेस को 40 से 50, आप को 3 से 5 और अन्य को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
 

नहीं चला केजरीवाल का दांव?
गुजरात में एग्जिट पोल को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं वह आम आदमी पार्टी के लिए खासतौर पर हैरान करने वाले हैं। हालांकि पार्टी के नेताओं का अभी भी दावा है कि नतीजों में बदलाव होगा। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में प्रचार के दौरान काफी बड़े-बड़े दावे किए थे। यहां पर एक तरफ उन्होंने लोक-लुभावने वादे किए थे। वहीं, दूसरी तरफ इस बात का भी ख्याल रखा था कि वह सिर्फ वही बातें करें जिससे हिंदू वोटरों को लुभाया जा सके। शायद यही वजह थी कि बिलकिस बानो जैसे अहम मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया था। इतना ही नहीं, केजरीवाल ने गुजरात में एंट्री करते ही नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लगाने की बातें भी कहीं थीं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें