हरिद्वार में डिजाइन किए परिधान टोक्यो में होंगे प्रदर्शित

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में डिजाइन किए परिधान टोक्यो में होंगे प्रदर्शितहरिद्वार में डिजाइन किए परिधान टोक्यो में होंगे प्रदर्शितहरिद्वार में डिजाइन किए परिधान टोक्य

हरिद्वार में डिजाइन किए परिधान टोक्यो में होंगे प्रदर्शित

इंटरनेशनल अकादमी ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से जमुना पैलेस में प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कई लोगों ने आकर्षक डिजाइन किए गए परिधानों को देख। संस्थान की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विशेष परिधान 24 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो में प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में छात्राओं ने ऑर्गेनिक कॉटन, हर्बल रंगों और एक्सेसरीज का उपयोग कर आकर्षक परिधानों का निर्माण किया है, जिनकी विदेशों में अच्छी मांग बताई जा रही है। संस्थान की निदेशक सोनम पाल ने बताया कि संस्थान में डिजाइनिंग और परिधान निर्माण के साथ आयात निर्यात की भी जानकारी दी जाती है, जिससे छात्र छात्राएं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बना सकें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हस्तशिल्प और परिधान निर्माण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं तथा उचित प्रशिक्षण और सहयोग मिलने पर राज्य इस क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है।इन परिधानों के निर्माण में काजल चंचल, ज्योति चौधरी, खुशबू भारद्वाज, वर्षा चौहान, करिश्मा, अपर्णा कश्यप और महिमा सहित अन्य छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।