वाटर स्पोर्ट्स व जिपलाइन के साथ मिलेगा वाटर जॉर्बिंग का भी मजा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

सिकंदरपुर लेक फ्रंट में वाटर स्पोर्ट्स और जिपलाइन का रोमांच मिलेगा। इसमें कायाकिंग, जिपलाइन एडवेंचर और जार्बिंग की व्यवस्था की जाएगी। जल के मनोरंजक खेल के लिए यह जगह उपयुक्त है। इसके लिए वोट क्लब तैयार हो चुका है। एम्यूजमेंट पार्क भी बन रहा है।

वाटर स्पोर्ट्स व जिपलाइन के साथ मिलेगा वाटर जॉर्बिंग का भी मजा

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर लेक फ्रंट में वाटर स्पोर्टस और जिपलाइन का रोमांच भी मिलेगा। इसको लेकर भविष्य में पानी की सतह से लेकर हवा में होने वाले तीन तरह के खेल की व्यवस्था की जाएगी। इसमें कायाकिंग वाटर स्पोर्ट्स, जिपलाइन एडवेंचर और जार्बिंग शामिल होगा। इससे झील से जुड़ी मनोरंजक गतिविधियों में विविधता आएगी। साथ ही पर्यावरण पर कम से कम असर डालते हुए इको-टूरिज्म के विकास को बढ़ावा मिलेगा。

वाटर स्पोर्ट्स के बारे में जानकारी

स्मार्ट सिटी प्रबंधन के मुताबिक, सिकंदरपुर मन का शांत पानी इको-टूरिज्म के साथ ही पानी के मनोरंजक खेल के लिए उपयुक्त जगह है। जल्द ही नौका विहार की शुरुआत होने वाली है। वोट क्लब तैयार हो चुका है। इसके अलावा एम्यूजमेंट पार्क के निर्माण की तैयारी है। इस पार्क में रोमांचक झूले (रोलर कोस्टर, फेरिस व्हील आदि), लेजर शो आदि के इंतजाम होंगे।

ये होंगे तीन वाटर स्पोर्ट्स

कायाकिंग : पैडल से चलेगी हल्की-संकरी नाव

कायाकिंग बिना मोटर वाला वाटर स्पोर्ट्स है। इसमें व्यक्ति दो ब्लेड वाले पैडल का इस्तेमाल कर हल्की और संकरी नाव (कायक) चलाता है। इसे झील, जलाशय और शांत अंदरूनी जल-क्षेत्रों के लिए सबसे सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल मनोरंजक गतिविधियों में से एक माना जाता है।

जिपलाइन का रोमांच

जिपलाइन : हवा में लटके स्टील केबल पर फिसलने का रोमांच

जिपलाइन हवा में की जाने वाली एडवेंचर एक्टिविटी है। इसमें लोग मजबूती से जुड़े हार्नेस और पुली सिस्टम की मदद से पानी के उपर हवा में लटके स्टील के केबल पर फिसलते हुए आगे बढ़ेंगे और झील को पार करेंगे। वाटर स्पोर्ट्स के साथ रोमांचक जिपलाइन झील को शहरी पर्यटन स्थल के तौर पर और भी आकर्षक बनाएगा।

वाटर जॉर्बिंग का मज़ा

वाटर जॉर्बिंग : हवा भरी पारदर्शी गेंद में पानी पर दौड़ेंगे लोग

वाटर जॉर्बिंग में व्यक्ति हवा से भरी एक बड़ी पारदर्शी गेंद (वाटर जॉर्ब) के अंदर जाता है। फिर पानी की सतह पर चलता, दौड़ता या लुढ़कता है। यह हर उम्र के लोगों के लिए मनोरंजक, सुरक्षित और बिना मोटर वाला रोमांचक खेल हैं। वाटर जॉर्बिंग शुरू होने से झील की मनोरंजक गतिविधियों में विविधता आएगी।

लेक फ्रंट में उपलब्ध सुविधा-संसाधन

लेक - एक (28 एकड़) :::::::::::::

लेक पेरिफेरी - 1000 मीटर लंबा। चौड़ाई : पाथवे 5 मीटर, साइकिल ट्रैक 3 मीटर व ग्रीन बफर जोन 2 मीटर।

कम्युनिटी क्लब - 1587 वर्गमीटर

स्कल्पचर गार्डेन - 2072 वर्गमीटर व 8 स्कल्पचर

रिटेल कियोस्क - 31

सोलर स्ट्रीट लाइट - 88

6 सीटर बायो टॉयलेट - 2

वाटर फाउंटेन - 1

आरओ पानी - 2

आरसीसी कुर्सी - 40

डिजिटल मोबाइल चार्जिंग - 2

लेक - दो (74 एकड़) ::::::::

लेक पेरिफेरी - 3050 मीटर लंबा। चौड़ाई : पाथवे 5 मीटर, साइकिल ट्रैक 3 मीटर व ग्रीन बफर जोन 2 मीटर।

वोट क्लब (एक व दो) - 1587 वर्गमीटर

धोबी घाट - 450 वर्गमीटर

छठ घाट - 2

रिटेल कियोस्क - 4

सोलर स्ट्रीट लाइट - 240

छह सीटर बायो टॉयलेट - 4

वाटर फाउंटेन - 2

आरओ पानी - 4

आरसीसी कुर्सी - 120

लेक - तीन (29 एकड़) :

लेक पेरिफेरी - पाथ वे 650 मीटर लंबा

ओपेन एयर थिएटर - 110 वर्गमीटर

रिटेल कियोस्क - 15

सोलर स्ट्रीट लाइट - 72

छह सीटर बायो टॉयलेट - 1

वाटर फाउंटेन - 1

आरओ पानी - 1

आरसीसी कुर्सी - 20

डिजिटल मोबाइल चार्जिंग - 1

सामान्य प्रश्न

सिकंदरपुर लेक फ्रंट में कौन से वाटर स्पोर्ट्स उपलब्ध होंगे?
सिकंदरपुर लेक फ्रंट में कायाकिंग, जिपलाइन एडवेंचर और जार्बिंग उपलब्ध होंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।