अपकंट्री:झझवापार ने विरती को हरा जीता खिताब
ककरही, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के जानीपुर (भुवहिया) में आयोजित तीन दिवसीय स्व. गोविंद प्रसाद केवट कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार को रोमांचक फ

ककरही। हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के जानीपुर (भुवहिया) में आयोजित तीन दिवसीय स्व. गोविंद प्रसाद केवट कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। फाइनल मुकाबला झझवापार टीम ने विरती की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने कब्जा में कर लिया। फाइनल मुकाबला झझवापार और विरती की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कड़े मुकाबले के बाद झझवापार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरती को शिकस्त देकर प्रतियोगिता का विजेता बना । फाइनल मुकाबला को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।मुख्य
अतिथि भीम आर्मी के बांसगांव प्रभारी हर्ष प्रियदर्शी मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी।समापन अवसर पर विजेता झझवापार की टीम को पुरस्कार स्वरूप हीरो की गाड़ी एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता विरती की टीम को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।शुभम निषाद के अतिरिक्त प्रदीप निषाद,सचिन निषाद,अंकित,अमित यादव,रौनक डॉ संतोष निषाद आदि मौजूद रहे।


