लखनऊ छात्रावास ने वाराणसी मंडल को 4-3 से हराकर जीता हॉकी खिताब

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी में डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। लखनऊ छात्रावास ने वाराणसी मंडल को 4-3 से हराकर खिताब जीता। वाराणसी के नीरज यादव ने पहला गोल किया, लेकिन लखनऊ की टीम ने अंतिम क्षणों में जीत सुनिश्चित की।

लखनऊ छात्रावास ने वाराणसी मंडल को 4-3 से हराकर जीता हॉकी खिताब

वाराणसी। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ालालपुर में चल रही प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। लखनऊ छात्रावास ने वाराणसी मंडल को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल, चार हॉकी छात्रावास और दो स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ समेत कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में वाराणसी के नीरज यादव ने नौवें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। जवाब में लखनऊ छात्रावास के आतिफ रियान ने 29वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। 46वें मिनट में लखनऊ के राजेंद्र ने फील्ड गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।54वें

मिनट में करण धानुक ने फील्ड गोल कर लखनऊ की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद 57वें मिनट में राजेंद्र ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया। मुकाबले के अंतिम क्षणों में वाराणसी ने वापसी की कोशिश की। 59वें और 60वें मिनट में पीसी के जरिए वाराणसी ने दो गोल किए, लेकिन लखनऊ की टीम 4-3 से जीत दर्ज करने में सफल रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्य मंत्री अनिल राजभर का क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी नवीन कुमार सिंह ने स्वागत किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलखनऊ छात्रावास ने वाराणसी मंडल को 4-3 से हराकर जीता हॉकी खिताब