ट्विशा शर्मा प्रकरण::जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले त्वचा के अवशेष
--एम्स दिल्ली ने 10 जुलाई को सीबीआई को सौंपी रिपोर्ट --गला घोटने में जिम्नास्टिक बेल्ट

नई दिल्ली, एजेंसी। हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स दिल्ली की फोरेंसिक रिपोर्ट में चौंकाने वाले नतीजे सामने हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल जिमनास्टिक्स बेल्ट पर पीड़िता के त्वचा के अवशेष (स्किन टिशू मिले हैं। इस संबंध में अस्पताल ने 10 जुलाई को सीबीआई को रिपोर्ट सौंप दी। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। एम्स दिल्ली ने 24 मई को ट्विशा का दूसरा पोस्टमॉर्टम किया था, क्योंकि एम्स भोपाल में हुआ पहला पोस्टमॉर्टम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया था। भोपाल में गला घोंटने में इस्तेमाल हुई जिमनास्टिक्स बेल्ट मेडिकल बोर्ड के सामने पेश नहीं की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बाद में पुलिस ने बेल्ट जब्त की और उसे जांच के लिए एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों की अगुवाई वाले दूसरे मेडिकल बोर्ड को सौंप दिया।
रिपोर्ट और जांच
सूत्रों के मुताबिक, लैब और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच में बेल्ट पर पीड़िता के त्वचा के अवशेष मिले, जो दूसरे पोस्टमॉर्टम के दौरान देखे गए गला घोंटने के निशान और चोट के पैटर्न से मेल खाते हैं।
विज्ञान आधारित निष्कर्ष
एम्स दिल्ली में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि बोर्ड ने किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरी वैज्ञानिक जांच-पड़ताल की। लगभग एक महीने तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स को ध्यान में रखते हुए मामले पर बारीकी से विचार-विमर्श किया। पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की शादी पिछले साल दिसंबर में वकील समर्थ सिंह से हुई थी। वह 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


