दीक्षारंभ में छात्रों ने दिखाया हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र
हिन्दुस्तान, रुडकी
क्वांटम यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में छात्रों को शैक्षणिक माहौल, करियर और तकनीक से परिचित कराया गया। कार्यशालाओं और विशेषज्ञ सत्रों के माध्यम से उन्हें व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया। उद्योग विशेषज्ञों ने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

रुड़की, संवाददाता। क्वांटम यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के लिए आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ-2026 का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। कार्यक्रम में छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, करियर, तकनीक, शोध और नवाचार के अवसरों से परिचित कराया गया। कार्यशालाओं, हैंड्स ऑन गतिविधियों और विशेषज्ञ सत्रों के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ बिजनेस, स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंस, होटल मैनेजमेंट, लॉ, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज और मीडिया स्टडीज सहित विभिन्न विभागों के नए छात्रों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने बदलती तकनीक के साथ कदमताल करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
उद्योगों से जुड़े विशेषज्ञों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के सलाहकारों ने अपने अनुभव साझा किए।


