सीबीएसई कबड्डी: उद्घाटन मैच में दिल्ली ने मारी बाजी

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि विकास सिंह और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रतियोगिता में छह विदेशी टीमों समेत देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले मुकाबले में जीआर इंटरनेशनल स्कूल ने जीत दर्ज की।

सीबीएसई कबड्डी: उद्घाटन मैच में दिल्ली ने मारी बाजी
सीबीएसई कबड्डी: उद्घाटन मैच में दिल्ली ने मारी बाजी

प्रतापगढ़, संवाददाता। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर मंगलवार को देशभर से जुटे कबड्डी खिलाड़ियों के जोश से गूंज उठा। मौका था सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के शुभारंभ का। छह विदेशी टीमों समेत देश के विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह और विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी विद्यालय के लिए गौरव का अवसर है। कबड्डी देश की मिट्टी से जुड़ा खेल है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में खेल के प्रति उत्साह पैदा करते हैं।अंडर-19

वर्ग में पहला मुकाबला जीआर इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली और सरस्वती पब्लिक स्कूल मेरठ के बीच खेला गया। शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। जीआर इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली ने 43-39 अंकों से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। मुख्य अतिथि विकास सिंह ने कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने में सीबीएसई की पहल की सराहना की। समारोह में डॉ. दयाराम मौर्य, रोशनलाल उमर वैश्य, डॉ. संजय कपूर, डॉ. आरएस सिंह, डीपी सिंह, आनंद केसरवानी, डॉ. श्याम शुक्ला, आनंद मोहन ओझा, उदय भान सिंह, शरद केसरवानी, अश्विनी केसरवानी, अंजनी सिंह, गोविंद खंडेलवाल, शैलेंद्र मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, डॉ. मनोज सिंह और अंकुर केसरवानी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीबीएसई कबड्डी: उद्घाटन मैच में दिल्ली ने मारी बाजी