हिन्दुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल से परिचित कराने का एक सशक्त मंच

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

फोटो नंबर: नौ, बेगूसराय शहर के सुहृदनगर मोहल्ले स्थित सुहृदनगर बाल शिक्षा मंदिर में हिन्दुस्तान ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए फॉर्म के साथ बच्चे व साथ में प्राचार्य शशिभूषण प्रसाद सिंह।

हिन्दुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल से परिचित कराने का एक सशक्त मंच

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह दिख रहा है। बेगूसराय शहर के सुहृदनगर मोहल्ले स्थित सुहृदनगर बाल शिक्षा मंदिर में पचास से अधिक बच्चों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। प्राचार्य शशिभूषण प्रसाद सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान अखबार की ओर से आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल है।

प्रतियोगिता का महत्व

यह केवल परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल से परिचित कराने का एक सशक्त मंच है। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा परखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिस्पर्धा के स्तर को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रेरित होते हैं। वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने भी हिन्दुस्तान अखबार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इससे उनकी बौद्धिक क्षमता का आकलन होता है और वे अपनी कमियों को पहचानकर बेहतर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

परीक्षा संरचना

गौरतलब है कि कक्षा एक से 10 तक के विद्यार्थियों से अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं लॉजिकल रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय के अनुसार अलग-अलग प्रश्नपत्र होंगे। राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, जिला एवं विद्यालय स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

पुरस्कार विवरण

राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। क्षेत्रीय स्तर पर 5100, 3100 और 2100 रुपये, जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 1100 रुपये तथा अन्य मेधावियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय स्तर पर भी शीर्ष तीन विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦हिन्दुस्तान ओलंपियाड किसके द्वारा आयोजित किया जा रहा है?−
हिन्दुस्तान अखबार के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिन्दुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल से परिचित कराने का एक सशक्त मंच