दीक्षांत समारोह में श्रीराम कालेज का दबदबा, आज बसरेंगे स्वर्ण पदक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज के मेधावियों का दबदबा देखने को मिलेगा। स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों की सबसे अधिक संख्या इसी कॉलेज से है। कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में अभिनेश कुमार और श्रद्धा सैनी शामिल हैं। कुल 25 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह में श्रीराम कालेज का दबदबा, आज बसरेंगे स्वर्ण पदक

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के दीक्षांत समारोह में इस बार मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज के मेधावियों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिलेगा। जिले भर में स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों की सर्वाधिक संख्या श्रीराम कॉलेज से है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में कॉलेज के दो छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के सर्वोच्च सम्मान कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा, जो पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। सहारनपुर की मां शाकुंभरी विवि का दीक्षांत समोराह आज आयोजित होगा, जिसमें मुजफ्फरनगर के विभिन्न कालेज से 25 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। श्रीराम कालेज के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि उनके कालेज से कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने वालों में कृषि विभाग से अभिनेश कुमार और कला वर्ग से श्रद्धा सैनी शामिल हैं।

इन दोनों के अलावा विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान पाकर कॉलेज का नाम रोशन करने वाले कुल 14 मेधावियों को राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक मिलेगा। इनमें कला वर्ग से हिमांशु पाल, तपस्या, श्रद्धा सैनी, आशीष कुमार व अपूर्वा शर्मा, कृषि विभाग से अमिनेश कुमार, प्राची त्यागी, प्राची शर्मा व कशिश, शिक्षा संकाय से रितेश कुमार सैनी, अभिषेक कुमार व माही तथा विज्ञान संकाय से कनक शर्मा और अनुराधा शामिल हैं।वहीं एसडी कालेज आफ मैनेजमेंट स्टडीज से प्रधानाचार्य संदीप मित्तल ने बताया कि बीबीए संकाय से नैना मिगलानी और बीएससी कंप्यूटर साइंस से हर्षिक शर्मा को मां शांकभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक मिलेगा। डीएवी पीजी कॉलेज से गोरिश सोनी, साहिला, आकांक्षा, वीनस, प्रिया, वंशिका, तुषार, नंदनी, अदीबा व अनघ शर्मा स्वर्ण पदक लेंगे। एसडी पीजी कॉलेज से निकिता, कीर्ति, दीपाली, प्रज्ञा, सृष्टि व खुशी स्वर्ण पदक लेंगे और चौधरी छोटूराम कॉलेज से वंशिका चौहान, अभिनेश व अंकुर कुमार को भी सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक मिलेगा। इन सभी मेधावियों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। मेधावियों के साथ उनके शिक्षक व अभिभावक भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsदीक्षांत समारोह में श्रीराम कालेज का दबदबा, आज बसरेंगे स्वर्ण पदक