सेवानिवृत्ति के बाद भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे वाणी विलास लखेड़ा

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

विकासनगर,संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े भूतपूर्व प्रधानाध्यापक वाणी विलास लखेड़ा सेवानिवृत्ति के बाद भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का अभ

सेवानिवृत्ति के बाद भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे वाणी विलास लखेड़ा

विकासनगर,संवाददाता। पूर्व प्रधानाध्यापक वाणी विलास लखेड़ा सेवानिवृत्ति के बाद भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का अभियान निरंतर चला रहे हैं। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालीपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाणी विलास लखेड़ा ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रेरणादायक गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सुना और सराहा।

गीत के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश बच्चों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश शर्मा ने वाणी विलास लखेड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा यह अभियान विद्यार्थियों के लिए बेहद प्रेरणादायक है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वेद प्रकाश शर्मा, संजय परमार, सुदेश कुमार, अंकित देवसाली, राहुल कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।