ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपर्यटकों के साथ मारपीट और लूटपाट मामले में बीजेडी के पूर्व विधायक गिरफ्तार

पर्यटकों के साथ मारपीट और लूटपाट मामले में बीजेडी के पूर्व विधायक गिरफ्तार

 बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व विधायक देवेन्द्र कन्हर और उनके एक साथी को मंगलवार को ओडिशा के कंधमाल जिले में गिरफ्तार किया गया है। कनहर 2009 और 2014 के बीच फूलबनी से विधायक थे। फूलबनी के...

पर्यटकों के साथ मारपीट और लूटपाट मामले में बीजेडी के पूर्व विधायक गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 24 Feb 2021 09:45 AM
ऐप पर पढ़ें

 बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व विधायक देवेन्द्र कन्हर और उनके एक साथी को मंगलवार को ओडिशा के कंधमाल जिले में गिरफ्तार किया गया है। कनहर 2009 और 2014 के बीच फूलबनी से विधायक थे।

फूलबनी के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी महेंद्रनाथ मुर्मू ने जानकारी दी कि कनहर और उनके सहयोगी( एक भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के जवान, श्रीनिवासन कनहर) को कंधमाल जिले में कटरामल झरना घूमने गए पर्यटकों के एक समूह को तंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कामन बेहरा और उनके दोस्त ढेंकनाल जिले के परजंग से 11 फरवरी को पिकनिक के लिए कंधमाल आए थे। कथित रूप से यहां उन्हें कनहर और उनके साथियों ने बेरहमी से पीटा था। आरोप है कि पूर्व विधायक ने पर्यटकों से पैसे भी छीन लिए।

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब कनहर किसी मुसीबत में फंसे हैं। अक्टूबर 2018 में, उन्हें आंध्र प्रदेश में एक लड़की और उसकी माँ के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पूर्व विधायक का एक सेक्स टेप भी सामने आया था।

पुलिस की एक टीम ने टाउन एरिया में पूर्व विधायक को एफसीआई छक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि कनहर और उसके साथी पर आईपीसी की धारा 160/21/1817/34/365 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, मामले के तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें