बंदी रक्षक की अगली भर्ती में मिलेगा अग्निवीरों को मौका

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

- तीन हजार और पदों का अधियाचन जारी करने की तैयारी लखनऊ, विशेष

बंदी रक्षक की अगली भर्ती में मिलेगा अग्निवीरों को मौका

बंदी रक्षक व प्रवर्तन सिपाही की अगली भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को भी मौका मिलेगा। कारागार विभाग का हिस्सा बनने का उन्हें जल्द मौका मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार कारागार मुख्यालय ने बंदी रक्षकों के लगभग तीन हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे बंदी रक्षकों की वर्तमान में प्रचलित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन को भेजा जाएगा।पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड वर्तमान में बंदी रक्षकों के 3,385 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया करा चुका है। वहीं परिवहन विभाग में प्रतर्वन सिपाही के 477 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

जल्द अंतिम परिणाम जारी होना है। इसके साथ ही प्रवर्तन सिपाही के पदों पर नई भर्ती का अधियाचन भी जारी होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इन दोनों ही पदों की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। पूर्व अग्निवीरों को भूतपूर्व सैनिकों की तर्ज पर अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट भी प्रदान की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबंदी रक्षक की अगली भर्ती में मिलेगा अग्निवीरों को मौका