हर घर तिरंगा अभियान नौ से 17 अगस्त तक : डीएम

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

डीएम ने राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराने की अपील कीडीएम ने राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराने की अपील कीडीएम ने राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराने क

हर घर तिरंगा अभियान नौ से 17 अगस्त तक : डीएम

बदायूं। डीएम अवनीश राय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नौ से 17 अगस्त तक चलाया जायेगा। जिले के लोग अपने घरों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहरायें। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर है। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुये भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों पालन अवश्य किया जाये।

राष्ट्रीय ध्वज ऐसे फहरायें

डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज सदैव निर्धारित मानकों के अनुरूप ही तैयार एवं प्रदर्शित किया जाये। ध्वज का आकार आयताकार होना चाहिये एवं उसकी लंबाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3:2 रहेगा। ध्वज खादी या हाथ से कते हुये कपड़े, मशीन से बने कपड़े, सूती, पॉलिएस्टर, ऊनी, रेशमी वस्त्र से तैयार किया जा सकता है। ध्वज में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद एवं नीचे हरा रंग रहेगा, सफेद पट्टी के मध्य 24 तीलियों वाला अशोक चक्र अंकित होना चाहिये।

तिरंगा फहराने की से है अवधि

डीएम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने का तरीका भी बताया है। डीएम ने कहा कि ध्वज फहराते समय यह तय किया जाये कि केसरिया रंग की पट्टी ऊपर की ओर रहे। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण सूर्याेदय के बाद किया जाये एवं सूर्यास्त के समय पूरे सम्मान के साथ ध्वज को उतारा जाये। विशेष परिस्थितियों में राष्ट्रीय ध्वज रात्रि में भी फहराया जा सकता है।

फटा, कटा ध्वज न फहरायें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौ अगस्त से 17 अगस्त तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा जाये। किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज को फेंकना, जमीन पर गिरने देना या उसका अनादर नहीं करना है। ध्वज को सम्मान पूर्वक मोड़कर सुरक्षित स्थान पर रखें। डीएम ने अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज विधिवत लगाये। आधा झुका हुआ, फटा, कटा या क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज किसी भी स्थिति में प्रदर्शित न किया जाये। उन्होंने सभी लोगों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, सामाजिक संगठनों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है.

प्रश्नोत्तरी

हर घर तिरंगा अभियान कब से कब तक चलेगा?
हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहर घर तिरंगा अभियान नौ से 17 अगस्त तक : डीएम