ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश'नहीं ले सकता इतना प्रेशर', इवेंट मैनेजमेंट ऑफिसर ने पत्नी को किया मैसेज; मॉल के टॉप फ्लोर से गिरकर मौत

'नहीं ले सकता इतना प्रेशर', इवेंट मैनेजमेंट ऑफिसर ने पत्नी को किया मैसेज; मॉल के टॉप फ्लोर से गिरकर मौत

मृतक की पत्नी प्रियंका मंडल ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने पति से एक मैसेज मिला, जिसमें कहा गया कि वह बिल्कुल भी दबाव नहीं ले सकते। पीड़ित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के नए दफ्तर में काम करता था।

'नहीं ले सकता इतना प्रेशर', इवेंट मैनेजमेंट ऑफिसर ने पत्नी को किया मैसेज; मॉल के टॉप फ्लोर से गिरकर मौत
Niteesh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,कोलकाताMon, 04 Sep 2023 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

कोलकाता में एक शॉपिंग मॉल के टॉप फ्लोर से गिरकर इवेंट मैनेजमेंट अधिकारी की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल की राजधानी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में विधाननगर स्थित सिटी सेंटर मॉल की यह घटना है। मृतक की पहचान तपन मंडल के तौर पर हुई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।  पुलिस के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले के सेक्टर-1 के डीसी ब्लॉक में सिटी सेंटर के शॉपिंग मॉल में रात में लगभग 10.30 बजे यह हादसा हुआ।

मृतक की पत्नी प्रियंका मंडल ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने पति से एक मैसेज मिला, जिसमें कहा गया कि वह बिल्कुल भी दबाव नहीं ले सकते। पीड़ित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के नए दफ्तर में काम करता था। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मॉल के टॉप फ्लोर से गिरने के बाद उस व्यक्ति को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके परिवार ने बताया कि वह अवसाद से पीड़ित था। दफ्तर में कुछ समस्याओं से जूझ रहा था।

मरने से पहले पत्नी को भेजा मैसेज 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शख्स ने मरने से पहले अपनी पत्नी को मैसेज किया था। हालांकि, परिवार यह मानने को तैयार नहीं है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने कहा कि वह मौत की वजहों की जांच कर रही है। मृतक की मां ने दावा किया कि उसका पुत्र सुसाइड नहीं कर सकता। मृतक के परिवार में विधवा मां, पत्नी और एक नाबालिग पुत्री है। वहीं, इस घटना से शॉपिंग मॉल में दहशत फैल गई। जैसे ही लोगों की इसकी जानकारी मिली, वे घबरा गए। हालांकि, पुलिस ने धीरे-धीरे मामला शांत करा लिया।

लोन चुकाने का भी था दबाव
रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पत्नी प्रियंका ने कहा कि उसका पति अपनी ऑफिस के कुछ सीनियर्स की वजह से मानसिक तौर पर परेशान था। उन्होंने तीन सीनियर अधिकारियों का नाम भी लिया, मगर पुलिस ने अभी तक इसे लेकर केस दर्ज नहीं किया है। मंडल दंपति की 10 साल की एक बेटी है। तपन मंडल ने कई सारे लोन लिए थे, जिन्हें चुकाने का दबाव भी उनके ऊपर था। तपन ने मौत से पहले जो मैसेज अपनी पत्नी को भेजा था, पुलिस की ओर से उसकी जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों की आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। 
(एजेंसी इनपुट के साथ) 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें