72 बच्चों की हुई दिव्यांगता जांच
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
बिहार शिक्षा परियोजना (समावेशी शिक्षा) के अंतर्गत कांटी में दिव्यांग बच्चों के लिए एक मूल्यांकन-सह-जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 72 बच्चों की जांच की गई और उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए मूल्यांकन किया गया।

कांटी। बिहार शिक्षा परियोजना (समावेशी शिक्षा) के तहत बीआरसी कांटी में शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए मूल्यांकन-सह-जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 72 बच्चों की जांच की गई। दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाणीकरण बनाने के साथ-साथ उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए मूल्यांकन किया गया।


