पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्टूडेंट्स चैप्टर की स्थापना

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में इंटीच्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के स्टूडेंट चैप्टर की स्थापना की गई। इसका मकसद छात्रों को तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास और व्यावहारिक अनुभव के अवसर प्रदान करना है। चैप्टर से सेमिनार, कार्यशालाओं, और तकनीकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कार्यक्रमों की सुविधा मिलेगी।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्टूडेंट्स चैप्टर की स्थापना

मुजफ्फरपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को इंटीच्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के स्टूडेंट चैप्टर की स्थापना की गई। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास तथा व्यावहारिक अनुभव के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। स्टूडेंट चैप्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सेमिनार, कार्यशालाओं, तकनीकी प्रतियोगिताओं, प्रोजेक्ट, नवाचार एवं शोध संबंधी गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। छात्र तकनीकी कार्यक्रमों, शोध-पत्र प्रस्तुतियों, मॉडल प्रदर्शन, स्टार्टअप एवं नवाचार से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन भी कर सकेंगे।चैप्टर के माध्यम से छात्रों को सीखने, नेटवर्किंग और करियर विकास के लिए अनेक अवसर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट चैप्टर की स्थापना से राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं के तकनीकी, व्यावसायिक एवं व्यावहारिक विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा।

यह पहल संस्थान में तकनीकी शिक्षा, शोध और नवाचार की संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Mrityunjay Kumar

लेखक के बारे में

Mrityunjay Kumar

शॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।

विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपॉलिटेक्निक कॉलेज में स्टूडेंट्स चैप्टर की स्थापना