जिले में स्थापित होगा बायो इनपुट रिर्सोस सेन्टर, मांगे आवेदन

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर, संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत बायो इनपुट रिर्सोस सेन्टर की स्थापना की जाएगी। बायो इनपुट रिर्सोस सेन्टर के द्

जिले में स्थापित होगा बायो इनपुट रिर्सोस सेन्टर, मांगे आवेदन

जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत बायो इनपुट रिर्सोस सेन्टर की स्थापना की जाएगी। बायो इनपुट रिर्सोस सेन्टर के द्वारा जैव उत्पाद जैसे जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी, नीमशास्त्र व अन्य उत्पाद तैयार कर प्राकृतिक खेती करने वाले किसानो को आपूर्ति की जाएगी। इसका उद्देश्य कृषक उत्पादन संगठन और जैव उद्यमी केन्द्र, स्वयं सहायता समूह या प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के द्वारा जैव उत्पाद तैयार कर अन्य प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों तक पहुंचाना है। डीडी कृषि गिरीश चन्द ने बताया कि इस योजना के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय में भी वृ़द्धि हो सकेगी।

बायो इनपुट रिर्सोस सेन्टर के पास कच्ची सामग्री पशुधन, फसल अवशेष और गौ मू़त्र व गोबर की अपेक्षित मात्रा की आपूर्ति के लिए नजदीकी गौशाला की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ प्राकृतिक जैव उत्पाद तैयार करने और तैयार उत्पादों के भण्डारण के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। आवेदक 20 जुलाई तक आवेदन पत्र तैयार कर उप कृषि निदेशक कार्यालय छाउछ में उपलब्ध करा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।