आचार्यों की प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता में दिखी राष्ट्रभावना
हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को आचार्य-दीदी के लिए प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी यात्रा' था। प्रतियोगिता ने राष्ट्रभावना को बढ़ावा दिया और आचार्यों में विचारों एवं लेखन कौशल का विकास किया।

हजारीबाग। जिला प्रतिनिधि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग में शनिवार को आचार्य-दीदी के लिए प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी यात्रा था। विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी जी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संघ की 100 वर्षों की त्याग, तपस्या, सेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को अपने भावपूर्ण शब्दों में अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से आचार्यों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा, संगठनात्मक यात्रा और राष्ट्रसेवा के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इससे विद्यालय परिसर में राष्ट्रभावना एवं वैचारिक चेतना का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा त्याग, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी गाथा है।
इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आचार्यों में वैचारिक स्पष्टता, अभिव्यक्ति की क्षमता और लेखन कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


