बीबीएमकेयू : आकांक्षा व स्मृति को मिला पहला स्थान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादधनबाद के बीबीएमकेयू में राष्ट्रीय सेवा योजना ने नशा मुक्त भारत, श्रेष्ठ भारत विषय पर निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। निबंध में आकांक्षा सिंह ने प्रथम, खुशनुमा परवीन ने द्वितीय और अनामिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में स्मृति कुमारी ने प्रथम, स्वाति प्रिया ने द्वितीय और सुरभि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

धनबाद। बीबीएमकेयू में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित नशा मुक्त भारत, श्रेष्ठ भारत विषय पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा सिंह कॉमर्स विभाग, खुशनुमा परवीन अंग्रेजी विभाग को द्वितीय स्थान एवं अनामिका कुमारी अंग्रेजी विभाग को तृतीय स्थान मिला। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्मृति कुमारी जियोलॉजी विभाग, द्वितीय स्थान स्वाति प्रिया अंग्रेजी विभाग, सुरभि कुमारी अंग्रेजी विभाग तृतीय स्थान मिला। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ मुकुंद रविदास ने विजेताओं मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।


