देवरिया में खुलेगी ईएसएम यूआरसी, अंतिम मंजूरी मिली

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईएसएम यूआरसी (सीएसडी कैंटीन) की स्थापना की मंजूरी मिल गई है। सांसद रमाशंकर राजभर की मांग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी स्वीकृति दी है। यह सुविधा 16 मार्च 2026 को लागू होगी, जिससे पूर्व सैनिकों को खरीदारी में आसानी होगी।

देवरिया में खुलेगी ईएसएम यूआरसी, अंतिम मंजूरी मिली

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सुविधा के लिए ईएसएम यूआरसी (सीएसडी कैंटीन) खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर की मांग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद को पत्र भेजकर इसकी अंतिम स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी है। रक्षा मंत्री ने अपने पत्र में बताया है कि सांसद ने चार फरवरी 2025 को देवरिया में सीएसडी कैंटीन खोले जाने के संबंध में पत्र भेजा था। इसके साथ पूर्वांचल पूर्व सैनिक संस्था, देवरिया के अध्यक्ष केडी सिंह का अभ्यावेदन भी संलग्न किया गया था। मामले की संबंधित स्तर पर जांच कराई गई।

जांच के बाद संबंधित मुख्यालय की ओर से देवरिया में ईएसएम यूआरसी खोलने के लिए 5 जून 2025 को सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी और देवरिया में नई ईएसएम यूआरसी खोलने की अंतिम स्वीकृति 16 मार्च 2026 को प्रदान कर दी गई। ईएसएम यूआरसी खुलने से देवरिया जिले के पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों के परिवारों और अन्य पात्र लाभार्थियों को सीएसडी की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद है। इससे उन्हें खरीदारी के लिए दूसरे जिलों की सीएसडी कैंटीन पर निर्भरता कम होगी। सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि देवरिया में ईएसएम यूआरसी की अंतिम स्वीकृति मिलना पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसके लिए रक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेवरिया में खुलेगी ईएसएम यूआरसी, अंतिम मंजूरी मिली