सितंबर में इक्विटी फंड निवेश 31 प्रतिशत बढ़ा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शेयर बाजार के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध निवेश 31 प्रतिशत बढ़कर 38,306 करोड़ रुपये रहा। स्मॉल-कैप फंड में सबसे अधिक 9,039 करोड़ रुपये और मिड-कैप फंड में 7,835 करोड़ रुपये आए। इसके विपरीत, डेट फंड से 1.83 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई। म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां घटकर 82.64 लाख करोड़ रुपये रह गईं।

सितंबर में इक्विटी फंड निवेश 31 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली, एजेंसी। शेयर बाजार में कमजोर प्रदर्शन के बावजूद मझोली एवं छोटी कंपनियों के शेयर पर केंद्रित योजनाओं में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी से इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में सितंबर में शुद्ध निवेश 31 प्रतिशत बढ़कर 38,306 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय म्यूचुअल फंड संघ (एम्फी) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में 29,329 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था।

स्मॉल और मिड-कैप फंड में निवेश

इक्विटी श्रेणियों में सबसे अधिक 9,039 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश स्मॉल-कैप फंड में आया। इसके बाद मिड-कैप फंड में 7,835 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। वहीं, लार्ज-कैप फंड में महीने के दौरान 860 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। इसके विपरीत, सितंबर में डेट म्यूचुअल फंड योजनाओं से शुद्ध रूप से 1.83 लाख करोड़ रुपये निकाले गए। यह अगस्त में दर्ज 8,127 करोड़ रुपये की निकासी से काफी अधिक है।

म्यूचुअल फंड उद्योग की परिसंपत्तियां घटीं

इसके परिणामस्वरूप, म्यूचुअल फंड उद्योग से सितंबर में कुल मिलाकर 1.33 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई। इसके विपरीत, अगस्त में उद्योग में 41,353 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था। उद्योग की कुल प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) अगस्त के अंत में 87.07 लाख करोड़ रुपये थीं, जो सितंबर के अंत में घटकर 82.64 लाख करोड़ रुपये रह गईं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में कितना शुद्ध निवेश आया?−
सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में 38,306 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसितंबर में इक्विटी फंड निवेश 31 प्रतिशत बढ़ा