दिव्यांग बच्चों के उपकरण मापन कैंप में 107 बच्चे चिन्हित

हिन्दुस्तान, उरई
share

उरई में, राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा विकसित एक कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 107 दिव्यांग बच्चों की प्रोफाइलिंग की गई। एमएसडी तीतरा खलीलपुर के सहयोग से, एलिम्को कानपुर ने विशेष उपकरणों जैसे ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, और बैसाखी के लिए बच्चों की मदद की। इस प्रयास में विशेष शिक्षकों की टीम ने सक्रिय भागीदारी की।

दिव्यांग बच्चों के उपकरण मापन कैंप में 107 बच्चे चिन्हित

उरई, संवाददाता। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकास खंड परिसर एमएसडी तीतरा खलीलपुर में एलिम्को कानपुर के सहयोग से विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण एवं उपस्कर मापन कैंप का आयोजन किया गया। यहां उपकरणों के लिए 107 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के निर्देशानुसार शिव दीन चौधरी के नेतृत्व में स्पेशल एजुकेटरों की टीम ने विकासखंड नदीगांव, कोंच, जालौन एवं नगर कोंच से आए कुल 107 दिव्यांग बच्चों को 150 सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया। इन उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर्स, ब्रेल किट, रोलेटर, सीपी चेयर, हियरिंग एड, टीएलएम किट आदि शामिल हैं।

एलिम्को कानपुर की ओर से पीएंडओ गौरव कुमार, ऑडियोलॉजिस्ट राजू कुमार, पीएंडओ विश्वास मसीह एवं डाटामैन मुकेश कुमार ने बच्चों का परीक्षण कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। कैंप को सफल बनाने में स्पेशल एजुकेटर नीरज पांचाल, संदीप दीक्षित, दीपक पांडे, मनीष कुमार, वर्षा बिश्नोई, जगत सिंह पाल, ब्रह्मानंद एवं अंकित सिंह का अथक प्रयास रहा। इस दौरान मायादेवी, उमंग मिश्रा एवं शुभम पांडे रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिव्यांग बच्चों के उपकरण मापन कैंप में 107 बच्चे चिन्हित