सांसद से मिला पेंशनर्स का प्रतिनिधिमंडल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आगराराष्ट्रीय संघर्ष समिति आगरा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ईपीएस-95 पेंशनरों ने सांसद राजकुमार चाहर से मुलाकात की। उन्होंने न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये और महंगाई भत्ता सहित लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। पेंशनरों का कहना है कि वे लंबे समय से परेशान हैं।

राष्ट्रीय संघर्ष समिति आगरा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ईपीएस-95 पेंशनरों ने फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर से मुलाकात की। उन्होंने न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये, महंगाई भत्ता सहित लंबित चारों मांगें पूरी कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर परेशान हैं। इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री रामबाबू गुप्ता, मंडल सचिव राजीव शर्मा, पूर्व मंडल सचिव करन सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष शब्बीर अली, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र, कुबेर सिंह, सुशील कुमार और रमेश शिकरवार आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


