मृत्यु दावों के पीएफ निपटारे के लिए समयसीमा घटाई

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मृत्यु दावों के निपटारे की समयसीमा 20 दिन से घटाकर 5 दिन कर दी है। इस निर्णय को सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जो मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के लिए राहत प्रदान करेगा। ई नामांकन की प्रक्रिया भी सरल बनी रहेगी, जिससे दावों का निपटारा जल्दी होगा।

मृत्यु दावों के पीएफ निपटारे के लिए समयसीमा घटाई

नोएडा, सौम्य मिश्र। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा मृत्यु दावों के निपटारे की समयसीमा को घटा दिया है। पहले इन दावों की प्रक्रिया के लिए 20 दिन की समयसीमा तय थी। वहीं, ईपीएफओ ने अब इसे घटाकर पांच दिन कर दिया है। लोगों का कहना है कि मृत्यु दावों के निपटान की समयसीमा को घटाना एक सकारात्मक कदम है। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के लिए एक बड़ी राहत है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार प्रधान कार्यालय की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी हुए हैं।क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम नोएडा सुयश पांडे ने कहा कि मृतक ने यदि ई नामांकन किया था, तो नामित व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यदि ई नामांकन नहीं किया गया था तो आश्रित व्यक्ति को कार्यालय में आवश्यक फार्म भरकर जमा करने होंगे। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि पीएफ खाताधारकों का ई-नामांकन करने के लिए कहा जा रहा है, ताकि आश्रितों को पीएफ राशि, पेंशन आदि मिलने की प्रक्रिया आसान रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमृत्यु दावों के पीएफ निपटारे के लिए समयसीमा घटाई