27 अगस्त को निधि आपके निकट में होगा ईपीएफ की समस्याओं का समाधान
ईपीएफओ मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 27 अगस्त 2026 को सदस्य और नियोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सदस्य अपने पीएफ दावों और खातों से संबंधित मुद्दों का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। विभिन्न स्थानों पर यह आयोजन होगा।

ईपीएफओ मेरठ की ओर से होगा विशेष आयोजन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ की ओर भविष्य निधि सदस्यों और नियोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन आगामी 27 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से विभिन्न निर्धारित स्थानों पर आयोजित होगा।इस कार्यक्रम के तहत सदस्य और नियोक्ता अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का मौके पर समाधान पा सकते हैं। निधि आपके निकट में भविष्य निधि (पीएफ) दावापत्रों के भुगतान से जुड़ी समस्याओं, सदस्यों के खाते से संबंधित विवरण को अद्यतन (अपडेट) करना, नियोक्ताओं द्वारा भविष्य निधि का लाभ प्रदान न करने संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।इन
स्थानों पर होगा आयोजनमेरठ: विद्या यूनिवर्सिटी, बागपत रोडसहारनपुर: इंडियन हर्ब्स स्पेशलिटीज वेद विहार कालोनीमुजफ्फरनगर: आईएसजीईसी प्रा.लि.बिजनौर: धामपुर शुगरबागपत: क्रिस्टो ज्योति कॉन्वेंट स्कूलहापुड़: बिरान देवी मोदी जनाना हॉस्पिटलगाजियाबाद: माइक्रोमैटिक ग्रिनडिंग टेक्नोलॉजीशामली: ए-2-जेड ऑटोमोटिवबुलंदशहर: कजारिया सेरेमिक्स


