‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर में पीएफ से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से

‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर में पीएफ से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से भविष्य निधि सदस्यों, नियोक्ताओं और पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को ‘निधि आपके निकट 2.0’ जिला संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोरखपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना गया। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ईपीएफओ की सेवाओं को अंशधारकों और पेंशनभोगियों तक उनके नजदीकी क्षेत्र में पहुंचाना है। शिविर में पीएफ खातों, दावों, पेंशन और अन्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

शिविर में पीएफ सदस्य और नियोक्ता अपनी शिकायतों से संबंधित दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अधिकारियों से सीधे संपर्क किया। ईपीएफओ की ओर से समस्याओं की जांच कर यथासंभव मौके पर ही समाधान कराया गया। इसके अलावा पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) बनाने के लिए फेस आथेंटिकेशन ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई। मोबाइल के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम में सदस्यों को ई-नामिनेशन की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आनलाइन माध्यम से नामांकन दर्ज करने से भविष्य में परिवार के सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर में पीएफ से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान