सौ रुपये के शुल्क पर छूटे कर्मी ले सकेंगे ईपीएफ सदस्यता
ईपीएफ के लाभ से वंचित लोगों के लिए राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू कियी है।

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाताईपीएफ के लाभ से वंचित लोगों के लिए राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। कर्मचारी नामांकन अभियान 2026 और विश्वास-2026 अभियान के जरिए 2009 से 2026 के बीच छूटे पात्र कर्मचारियों को ईपीएफ से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में कोई भी कर्मचारी केवल 100 रुपये के नाममात्र क्षतिपूर्ति शुल्क देकर जुड़ सकता है। इससे कर्मचारी को पुराने क्षतिपूर्ति मामलों को निपटाने का मौका मिलेगा।क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम अश्विनी कुमार गुप्ता ने बताया कि ईईसी-2026 अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत वे पात्र कर्मचारी शामिल किए जाएंगे जो एक अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2026 के बीच किसी कारणवश ईपीएफ कवरेज से बाहर रह गए थे।
ऐसे संस्थान को अपने कर्मचारियों का विवरण देना होगा। नामांकन के बाद उन्हें ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई सहित सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ मिलेंगे। जुलाई 2026 में अब तक 22,000 से अधिक दावों का निस्तारण किया जा चुका है, जिसमें लगभग 53.70 करोड़ रुपये सदस्यों के खातों में भेजे जा चुके हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


