पीएफ निकासी कर छूट के लिए एक ही फॉर्म भरना होगा
शोल्डर ::: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने दी इस बदलाव की जानकारी नई

नई दिल्ली, एजेंसी। कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से निकासी पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) से छूट लेने की प्रक्रिया में बदलाव हुआ है। कर वर्ष 2026-27 से ईपीएफ सदस्य टीडीएस छूट के लिए फॉर्म 15जी या 15एच का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके स्थान पर फॉर्म 121 जमा करना होगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने भी अपने सदस्यों को इस बदलाव की जानकारी दी है। नए आयकर कानून के तहत फॉर्म 15जी और 15एच को एक ही फॉर्म में मिला दिया गया है। पहले 60 वर्ष से कम उम्र के पात्र व्यक्ति फॉर्म 15जी और 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक फॉर्म 15एच का इस्तेमाल करते थे। अब उम्र के आधार पर अलग-अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। फॉर्म 121 एक टैक्स ईयर के लिए लागू होगा। यानी पात्र सदस्य को संबंधित टैक्स ईयर के लिए नई घोषणा देनी होगी।
ईपीएफ निकासी पर टीडीएस छूट का नया नियम
क्या है नया फॉर्म 121
1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए आयकर अधिनियम- 2025 के तहत यह संयुक्त घोषणा पत्र लाया गया है। इस फॉर्म का मकसद नया टैक्स लगाना नहीं है, बल्कि प्रक्रिया को आसान बनाना है। यह सुविधा केवल उन पात्र निवासी भारतीय करदाताओं के लिए है, जिनकी अनुमानित कुल वार्षिक आय पर उस वित्त वर्ष में टैक्स देनदारी पूरी तरह शून्य होती है। फॉर्म 121 भरने से ईपीएफ निकासी कर मुक्त नहीं हो जाती। यह केवल ईपीएफओ से टीडीएस न काटने का अनुरोध करने का साधन है।
फॉर्म 121 के लिए वैध पैन की अनिवार्यता
वैध पैन अनिवार्य
ईपीएफओ के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, फॉर्म 121 जमा करने के लिए सदस्य का वैध पैन होना अनिवार्य है। यदि सदस्य के पास वैध पैन नहीं है या वह गलत दर्ज है, तो यह घोषणा अमान्य मानी जाएगी और नियमानुसार उच्च दर पर टीडीएस काट लिया जाएगा।
ईपीएफ निकासी पर टीडीएस कब लागू होता है
ईपीएफ निकासी पर कब लगता है टीडीएस
ईपीएफ से पैसा निकालने पर हर स्थिति में टीडीएस नहीं लगता। सामान्य तौर पर पांच साल की लगातार सेवा पूरी होने से पहले निकासी करने पर टीडीएस का प्रावधान है। नियमों के अनुसार, निर्धारित शर्तों के तहत 50,000 रुपये से अधिक की निकासी पर 10 फीसदी टीडीएस लागू होता है। इससे बचने के लिए फॉर्म21 भरा जा सकता है, बशर्ते संबंधित कर वर्ष में उनकी अनुमानित कर देनदारी शून्य हो। हालांकि, सेवा समाप्ति के कुछ विशेष कारणों और ईपीएफ खाते को स्थानांतरित करने जैसी परिस्थितियों में अलग नियम लागू होते हैं

