जनपद भर में रोपे गए पौधे, संरक्षण का संकल्प
हमीरपुर में ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 शुरू हुआ। इस वर्ष 81 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। विधायक ने सभी नागरिकों से जनभागीदारी के तहत पौधों के संरक्षण की अपील की।

हमीरपुर, संवाददाता। ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के अंतर्गत जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का रविवार को शुभारंभ हो गया। इस वर्ष जनपद में 81 लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का शुभारंभ मुख्य कार्यक्रम स्थल कनौटा वन ब्लॉक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने पौधारोपण कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जैव विविधता का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रत्येक ग्राम में ''हरिशंकरी'' (पीपल, बरगद एवं पाकर) का एक साथ रोपण कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है। नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर वन विभाग द्वारा लगभग 6,400 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग सहित 26 विभागों एवं जनसामान्य के सहयोग से पूरे जनपद में 81 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है。
संविधान की भूमिका
सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि वृक्षारोपण अभियान समाज एवं प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने अधिकाधिक जनसहभागिता के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। डीएम ने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित व्यापक पर्यावरणीय जनआंदोलन है। लगाए गए पौधों की जियो-टैगिंग, नियमित मॉनिटरिंग एवं संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे पौधों के जीवित रहने की दर अधिकतम बनी रहे और जनपद का हरित क्षेत्र निरंतर बढ़ सके。
कार्यक्रम का संचालन
इस अवसर पर सीडीओ अरुण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, ब्लॉक प्रमुख कुरारा आशीष पालीवाल, कुरारा चेयरमैन आशारानी कबीर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी ने जनपद के विभिन्न स्थलों पर संचालित वृक्षारोपण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
महाविद्यालय में वृक्षारोपण
उधर, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात प्रजाति के पौधे अमरूद, आंवला, जामुन, शीशम, हरश्रृंगार, सागौन और अमलतास आदि के पौधे लगाए गए। प्राचार्य डॉ.सबा कौसर, डॉ अशोक बाबू, मृदुलता सोनकर, लवकुश कुमार, आलोक कुमार और डॉ.शालिनी ने पौधे प्रत्यारोपित किए। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, कनिष्ठ सहायक शुभम वर्मा, कोच दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
नगर पालिका द्वारा वृक्षारोपण
विधायक ने नौरंगा व गोहाण्ड में किया पौधरोपण
राठ। एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा 14123 पेड़ रोपण किए गए। नगर पालिका वरिष्ठ लेखक विजय कुमार ने बताया कि रविवार को आश्रय स्थल, नमाजगढ़, वेट बेस्ट प्लांट, उरई रोड बेस्ट प्लांट, मल्हौंवा रोड सहित अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण कार्य किया गया। विधायक मनीषा अनुरागी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नौरंगा और गोहांड में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर विधायक मनीषा अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र गांधी आदि उपस्थित रहे। इसी तरह गोल्डन लायनेस क्लब प्रेरणा द्वारा सेठ छोटे लाल एकेडमी में वृक्षारोपण कर 25 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में अल्पना गुप्ता, पूजा गुप्ता, श्रद्धा सिंह, नीलम कौशल, दीपाली आर्य, अमृता शिवहरे, ज्ञानुका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
चंद्रावल नदी किनारे वृक्षारोपण
चंद्रावल नदी किनारे एसडीएम ने लगाया बरगद का पौधा
मौदहा। पढ़ोरी गांव में चंद्रावल नदी किनारे एसडीएम करणवीर सिंह ने बरगद का वृक्ष, सीओ राजकुमार पांडे ने नीम का पेड़, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद ने पीपल बरगद नीम त्रिवेणी लगाया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी संजय गुप्ता, डिप्टी रेंजर ऋषभ मिश्रा, वन दरोगा शनिदेवा, शोभाराम, वनरक्षक हेमंत, सलमान ने महायज्ञ वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
गोशाला का निरीक्षण
गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने गायों का किया पूजन
कुरारा। कस्बा कुरारा में नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गोशाला का निरीक्षण गो सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा किया गया। गोवंश का पूजन कर गुड़-चना खिलाया गया। आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता द्वारा कस्बे में नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पशुओं के रखरखाव व खानपान के संबंध में जानकारी ली तथा गायों की पूजा की। गोशाला रखरखाव के रजिस्टर देखे तथा गोशाला में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर चेयरमैन आशारानी कबीर, ईओ बलराम गुप्ता, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, नगर पंचायत कर्मचारी अनिरुद्ध पांडेय, अमित द्विवेदी, दिलीप कुमार, हरिओम, संदीप आदि मौजूद रहे।


