फलदार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में एसएन इंटर कॉलेज में ईको क्लब और सेव इन्वायर्मेंट सोसायटी द्वारा पौधरोपण एवं जैव विविधता संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि पीपी सिंह ने जैव विविधता की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर चर्चा की। कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपे गए।

फलदार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

पीलीभीत। एसएन इंटर कॉलेज के ईको क्लब और सेव इन्वायर्मेंट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में पौधरोपण एवं जैव विविधता संरक्षण विषय पर गोष्ठी व जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की छात्राओं राखी, बबली एवं सुनीली ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। छात्राओं दिलकश एवं फायेका शम्सी ने जैव विविधता संरक्षण पर प्रभावशाली विचार रखे। प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश भी दिया। मुख्य अतिथि रुहेलखंड जोन के मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह और विशिष्ट अतिथि पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह एवं वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके ने भी पौधरोपण किया।

मुख्य अतिथि सिंह ने ईको क्लब के विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर जैव विविधता के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि पौधों को सिर्फ रोपना ही काफी नहीं है। बल्कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। कार्यक्रम के संयोजक/पर्यावरण चिन्तक टीएच खान ने क्षेत्र की गंभीर पारिस्थितिक समस्याओं को वनाधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने शारदा नदी से हो रहे जंगल के कटान और माला नदी की साइड में जंगल में बड़े पैमाने पर हो रहे जलभराव की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया। समिति के सचिव डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने भी विचार रखे। संचालन सोसायटी के सचिव टीएच खान ने किया। अंत में अतिथियों, शिक्षकों व अन्य ने आंवला, अमरूद और जामुन आदि फलदार पौधे रोपित किए। इस मौके पर सुखवीर सिंह भदौरिया, अशोक शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, शोभा वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद, रश्मि यादव, ताहिद अंसारी यासीन खान, इन्तजार खान, समीना मलिक आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।