Shahjahnpur News: बेसिक शिक्षा विभाग लगाएगा 24 हजार पौधे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरShahjahnpur News: शाहजहांपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए, बेसिक शिक्षा विभाग 24,000 पौधे परिषदीय विद्यालयों में लगाने जा रहा है। शिक्षा निदेशक ने बीएसए को निर्देशित किया है। सभी विकासखंडों को लक्ष्य दिया गया है, और वृक्षारोपण अभियान को एक पेड़ मां के नाम लगाए जाने के तहत चलाया जाएगा।

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग जिले के परिषदीय विद्यालयों में 24 हजार पौधे लगाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशक की ओर से बीएसए को निर्देश जारी किए गए हैं। पत्र मिलने के बाद बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने सभी बीईओ को अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। वृक्षारोपण अभियान को एक पेड़ मां के नाम लगाने केतहत विद्यालय परिसरों और उपलब्ध भूमि पर बड़े स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।


