पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने की अपील
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मीनापुर के गोरीगामा में महाराणा प्रताप उच्च विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्या अनामिका कुमारी ने छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि सुधांशु मिश्रा और देवदास ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की अपील की।

मीनापुर। गोरीगामा स्थित महाराणा प्रताप उच्च विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या अनामिका कुमारी ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए जागरूक किया। मुख्य अतिथि सुधांशु मिश्रा व देवदास ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने की अपील की। रुचि सिंह, माधुरी कुमारी, संगीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, रामबहादुर राय, आरती कुमारी, उषा कुमारी, अरविंद कुमार आदि थे।


