प्रशिक्षण शिविर का समापन
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
सितारगंज में जिला उद्योग केंद्र और जागृति सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन साप्ताहिक उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई एवं बुटीक का प्रशिक्षण दिया गया। सहायक प्रबंधक मोहित खर्कवाल ने प्रशिक्षण का समापन किया। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवेदन करने की जानकारी और कौशल प्रदान किए गए।

सितारगंज। जिला उद्योग केंद्र की ओर से जागृति सेवा समिति के सहयोग से आयोजित तीन साप्ताहिक उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के तहत महिलाओं को सिलाई एवं बुटीक का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का समापन सहायक प्रबंधक मोहित खर्कवाल ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को रोजगार के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन करने की इच्छुक महिलाओं के नाम भी दर्ज किए गए। जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत लोहनी ने बताया कि प्रशिक्षण में महिलाओं ने बुटीक व सिलाई से संबंधित विभिन्न डिजाइनिंग, कटिंग और टेलरिंग का प्रशिक्षण लिया। इसके अलावा कुर्सी-मेज आदि के कवर बनाना भी सीखा।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण स्वरोजगार प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।


