महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

चम्पावत में, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और दून विश्वविद्यालय ने एक दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों ने भाग लिया। डॉ. सुधांशु जोशी और तनुजा जोशी ने व्यवसाय योजना, डिजिटल मार्केटिंग, और सरकारी योजनाओं पर जानकारी दी।

महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया

चम्पावत। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के वित्तपोषण एवं दून विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट के सहयोग से संचालित एक दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, क्लस्टर लेवल फेडरेशन, ग्रामोत्थान तथा आरबीआई से जुड़े उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। दून विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. सुधांशु जोशी तथा परियोजना सहायक तनुजा जोशी ने प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, व्यवसाय योजना, बिजनेस मॉडल कैनवास, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ई-कॉमर्स, वित्तीय योजना एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक ममराज चौहान, सहायक प्रबंधक सचिन चंखवान, इन्क्यूबेशन मैनेजर विश्वास दीपक तथा रीप टीम की उपस्थिति रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।