एसबी कॉलेज में बीसीए-बीबीए की प्रवेश परीक्षा
50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा, मेधा सूची से होगा नामांकन, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एसबी कॉलेज आरा में शैक्षणिक सत्र 2026-29 के लिए बीसीए और बीबीए में नामांकन को लेकर प्रवेश...

50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा, मेधा सूची से होगा नामांकन आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एसबी कॉलेज आरा में शैक्षणिक सत्र 2026-29 के लिए बीसीए और बीबीए में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मीना कुमारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा और इसके बाद मेधा सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। बीसीए समन्वयक डॉ. राकेश कुमार रंजन और बीबीए समन्वयक डॉ. अभिनव आनंद ने बताया कि प्रवेश परीक्षा एक घंटे की थी। इसमें कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए।
बीसीए शिक्षक राकेश कुमार और रवि रंजन पाठक ने बताया कि 60 सीटों पर नामांकन के लिए लगभग एक सौ आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं, बीबीए शिक्षक मुकेश कुमार सिन्हा, संजय सिंह और रवीन्द्र नारायण राय तथा सहायक राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अब अभ्यर्थियों को परिणाम और मेधा सूची जारी होने का इंतजार है।


