खाद की कमी दूर करने को हर जिले में सीडीओ होंगे नोडल अफसर

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- शून्य व कम स्टाक वाली समितियों की निगरानी - 5.02 लाख मिट्रिक टन यूरिया

खाद की कमी दूर करने को हर जिले में सीडीओ होंगे नोडल अफसर

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

किसानों को खरीफ सत्र में खाद की कमी न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। शून्य व कम खाद स्टॉक वाली समितियों की विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। यहां तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिससे खाद की कमी से किसान परेशान न हो। हर जिले में सीडीओ व एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।

खाद की उपलब्धता की समीक्षा

मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग में खरीफ-2026 में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की गई। सीडीओ को प्रतिदिन व डीएम को सप्ताह में एक दिन खाद की उपलब्धता व वितरण की समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए हैं। उर्वरक की ओवर रेटिंग व अनधिकृत टैगिंग से संबंधित शिकायतें किसी कीमत पर न मिलें। खरीफ सीजन में अभी तक 10.83 लाख एमएलटी उर्वरक का वितरण किया जा चुका है।

उर्वरक आपूर्ति की व्यवस्था

बैठक में निर्देश दिए गए की सभी समितियों व वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बीते 12 अगस्त तक प्रदेश में यूरिया की उपलब्धता 5.02 लाख मिट्रिक टन व फास्फेटिक उर्वरक की उपलब्धता 4.04 लाख एलएमटी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता में कठिनाई न हो इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर उन्हें नजदीकी समिति से संबद्ध करने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

खरीफ सत्र में किसानों के लिए खाद की व्यवस्था कैसे की जा रही है?
खरीफ सत्र में खाद की कमी न हो इसके लिए विशेष निगरानी की जा रही है और प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।