मुंगेर विवि में आज से स्नातक सेमेस्टर-1 का रजिस्ट्रेशन

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। 32985 विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए माइनर और अन्य विषयों का चयन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए 600 रुपये शुल्क जमा करने होंगे। सेमेस्टर-4 और 6 के छूटे विद्यार्थियों को 1 से 3 सितंबर तक नामांकन का मौका मिलेगा।

 मुंगेर विवि में आज से स्नातक सेमेस्टर-1 का रजिस्ट्रेशन

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के 53 अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके 32985 विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन से पहले विद्यार्थियों को माइनर समेत अन्य विषयों का चयन करना होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार 31 अगस्त से 5 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को 600 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। विद्यार्थियों का नामांकन पहले ही मेजर (ऑनर्स) विषय के आधार पर हो चुका है। अब रजिस्ट्रेशन के दौरान उन्हें माइनर और अन्य पाठ्यक्रमों का विकल्प चुनना होगा。

पाठ्यक्रमों का चयन

इन विषयों का करना होगा चयन: रजिस्ट्रेशन से पहले विद्यार्थियों को माइनर (एमआईसी -1) और मल्टीडिसिप्लिनरी (एमडीसी -1) का चयन करना होगा। वहीं एबिलिटी इन्हांसमेंट कोर्स (एईसी-1) में हिन्दी, अंग्रेजी या उर्दू में से किसी एक विषय को चुनना होगा। स्किल इन्हांसमेंट कोर्स में एडवांस स्प्रेडशीट टूल्स अथवा कम्युनिकेशन इन एवरीडे लाइफ में से एक विकल्प चुनना होगा। जबकि वैल्यू ऐडेड कोर्स (वीएसी -1) में एथिक्स एंड कल्चर या स्वच्छ भारत में से किसी एक विषय का चयन करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि, विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने से पहले निर्धारित विषयों का चयन करना होगा। विषय चयन के बाद ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गयी है।

छूटे विद्यार्थियों के लिए अवसर

------------------------

मुंविवि में सेमेस्टर-4 व 6 के छूटे विद्यार्थियों को 1 से 3 सितंबर तक नामांकन का मौका

सेमेस्टर-4 में नियमित के साथ बैकलॉग छात्रों को भी अवसर

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक के विभिन्न सेमेस्टरों में नामांकन से वंचित रह गये विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर- 6 में 1 से 3 सितंबर तक दोबारा नामांकन की प्रक्रिया संचालित की जायेगी।

विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-6 में नामांकन की तिथि विस्तारित की है। इसके तहत वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन नहीं ले सके हैं, वे 1 से 3 सितंबर के बीच अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराकर नामांकन ले सकेंगे। नामांकन के दौरान विद्यार्थियों को निर्धारित नामांकन शुल्क के अतिरिक्त 200 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। शैक्षणिक सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 में भी नामांकन की प्रक्रिया 1 सितंबर से दोबारा शुरू होगी। इसमें सत्र 2024-28 के नियमित विद्यार्थियों के साथ सत्र 2023-27 के बैकलॉग विद्यार्थियों को भी नामांकन का अवसर दिया गया है। ऐसे विद्यार्थी भी 1 से 3 सितंबर के बीच अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराकर नामांकन ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें नामांकन शुल्क के साथ 200 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।

---------------------

दूसरी मेरिट लिस्ट में 96 चयनित, पहले दिन चार विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2026-29 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को काउंसिलिंग का दूसरा दिन होगा। विश्वविद्यालय ने एलएलबी की दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर 29 अगस्त से 3 सितंबर तक नामांकन का मौका दिया है। दूसरी मेरिट लिस्ट में कुल 96 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। काउंसिलिंग के पहले दिन चार विद्यार्थियों ने नामांकन लिया। वहीं, 180 सीटों वाले एलएलबी पाठ्यक्रम में अबतक 64 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। नामांकन से वंचित चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन के बाद नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

------------------

पीएचडी की 296 सीटों के लिए जारी होगी मेधा सूची

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25-26 पीएचडी में नामांकन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गयी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय अब प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेधा सूची जारी करेगा। पीएचडी के लिए विश्वविद्यालय ने 8 से 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिया था। इसके तहत 18 विषयों में कुल 296 रिक्त सीटों पर नामांकन होना है। अब आवेदनों के आधार पर मेधा सूची तैयार कर जारी की जायेगी। विश्वविद्यालय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 से 8 सितंबर तक काउंसिलिंग होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए 11 से 17 सितंबर तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 सितंबर से पीएचडी कोर्सवर्क शुरू किया जायेगा। विश्वविद्यालय की इस प्रक्रिया से पीएचडी की रिक्त सीटों पर नामांकन का रास्ता साफ हो गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुंगेर विवि में आज से स्नातक सेमेस्टर-1 का रजिस्ट्रेशन