घाटशिला में गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला के यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। केंद्र सरकार के तहत गीतांजलि और आजाद हिंद सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला स्टेशन पर शुरू हुआ। इससे मुंबई और पुणे की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सांसद और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति रही।

घाटशिला में गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

घाटशिला। घाटशिला एवं आसपास के रेल यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। केंद्र सरकार की पहल के तहत 12859/60 गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा 12129/30 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव शुक्रवार से घाटशिला स्टेशन पर शुरू किया गया। दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव से मुंबई एवं पुणे की यात्रा करने वाले घाटशिला और आसपास के यात्रियों को सहूलियत होगी। इस अवसर पर घाटशिला स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युतवरण महतो, घाटशिला के विधायक सोमेशचन्द्र सोरेन, खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय, एचसीएल-आईसीसी के इकाई प्रमुख उमेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी, दिनेश साव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsघाटशिला में गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव शुरू