डीएवी-4 में अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

डीएवी-4 में अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन डीएवी-4 में अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन डीएवी-4 में अंग्रेजी कविता वाचन प्रत

डीएवी-4 में अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में गुरुवार को कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि विकसित करना, शुद्ध उच्चारण, आत्मविश्वास तथा प्रभावशाली मंच-प्रस्तुति कौशल को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रस्तुति से निर्णायकों और शिक्षकों को प्रभावित किया। परिणामों के अनुसार कक्षा तीन में श्रुति कुमारी प्रथम, कन्हैया द्वितीय तथा अहाना सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा चार में आरुही कुमारी ने प्रथम, शिवांश ने द्वितीय और सृष्टि डे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा पांच में पुण्या प्रियांशी प्रथम, अन्वी नायक द्वितीय तथा समायरा तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस.के. मिश्रा ने विजेता एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कविता वाचन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, भाषा कौशल, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता को निखारने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और भाषायी दक्षता को नई दिशा प्रदान करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएवी-4 में अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन